अशोकनगर | 26-अक्तूबर-2020
कलेक्टर श्रीमति प्रियंका दास ने आज सायंकाल रेस्टहाउस अशोकनगर पहुंचकर 17 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। साथ ही उन्होंने जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम(खजाना) का भी प्रभार लिया।
मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेशानुसार वर्ष 2009 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी श्रीमति प्रियंका दास को अशोकनगर कलेक्टर पदस्थ किया गया है। श्रीमति दास इस के पूर्व प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम भोपाल के पद पर पदस्थ थीं।
श्रीमति दास टीकमगढ,होशंगावाद,मुरैना में भी कलेक्टर के रूप में तथा कमिश्नर नगर निगम भोपाल के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।